राष्ट्रीय (26/03/2015) 
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने की पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ बैठक
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि उच्च विचारों के पार्टी कार्यकत्र्ताओं को सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करना चाहिये। प्रदेश सरकार व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से एक-एक व्यक्ति की समस्या को समझ कर पूरे समाज की समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्य कर रही है और इस कड़ी में सीएम विन्डो, ई-रजिस्टे्रशन, हर समय पुलिस पोर्टल जैसे अनेक अभूतपूर्व कदम उठाये गये हैं, जिनके परिणाम आशा के अनुरूप मिल रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने आज यहां बुलाई गई अम्बाला, पंचकूला, यमुनानगर व कुरूक्षेत्र जिलों  के पार्टी कार्यकत्ताओं से रूबरू होने के लिए बुलाई गई बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पहली बार देश व प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है। सिस्टम को ठीक करने में थोड़ा समय लग रहा है, परन्तु हमारी कथनी व करनी एक है। उन्होंने कहा कि हम सरकार की शार्टकट पब्लिसिटी में विश्वास नहीं करते। हम एक-एक कार्यकत्र्ता के द्वारा सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं की जानकारी प्रदेश की अढ़ाई करोड़ जनता तक पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वे किसी विशेष जाति-समुदाय को न मानकर प्रदेश की अढ़ाई करोड़ जनता को अपना परिवार मानकर कार्य कर रहे हैं। कार्यकत्र्ताओं को सरकार से बड़ी आशायें व अपेक्षायें होती हैं तथा उन्हें सामाजिक व सामूहिक हित को अपने व्यक्तिगत हितों से ऊपर मानकर अपने-अपने दायित्वों के अनुरूप कार्य करने चाहिये।
मनोहर लाल ने कहा कि जिला सचिवालय में स्थापित की गई सी एम विंडो का अर्थ है कि हर जिले पर सी एम की उपलब्धता। अब शिकायतों के लिये लोगों को चण्डीगढ़ आने की आवश्यकता नहीं, वे जिला सचिवालय में अपनी शिकायतें दे सकते हैं और शिकायतें हर-हालत में उन तक पहुंचती हैं, जिनका विभिन्न स्तरों पर समाधान कर शिकायतकत्र्ता को एस एम एस के माध्यम से सूचना दी जाती है। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक 33,000 से अधिक प्राप्त शिकायतों में से 17,000 शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि यह सरकार अलग पार्टी की और अलग तरह की सरकार है। लोगों को गुणात्मक कार्य करके दिखाना उनकी प्राथमिकता है। अब तक वे संगठन में समर्पित भाव से कार्य करते रहे हैं। पार्टी ने अब उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में लोगों की सेवा करने का एक दायित्व सौंपा है, जिस पर वह नि:स्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं। स्वाभाविक तौर पर इसमें कार्यकत्र्ताओं की भी अहम जिम्मेवारी बनती है क्योंकि अब तक पार्टी को विपक्ष के रूप में ही देखा जाता था और आज हम सत्तापक्ष में हैं।
मुख्यमंत्री ने राष्टरीय अध्यक्ष अमित शाह की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि उनकी योजना के अनुरूप हरियाणा में पार्टी कार्यकत्र्ताओं की संख्या 25 लाख से अधिक हो गई है जो पहले कभी तीन या चार लाख हुआ करती थी। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाना हर कार्यकत्र्ता की जिम्मेवारी बनती है। उन्होंने कहा कि अप्रैल व मई के दौरान वे सभी विधानसभा हलकों का दौरा कर जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। इससे पूर्व उन्होंने  26 अक्तूबर को सत्ता संभालने के बाद 31 दिसम्बर तक सभी 21 जिलों में जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर पार्टी कार्यकत्र्ताओं से रूबरू होने का कार्य किया था। उन्होंने कहा कि हर पंचायत व विधानसभा स्तर पर 11-11 कार्यकत्र्ताओं की एक मोनीटरिंग कमेटी गठित की गई है जो सम्बन्धित विभागों की कार्यप्रणाली की फीडबैक अपने-अपने क्षेत्र के विधायकों को देंगे और जहां पर पार्टी विधायक नहीं हैं, वहां की रिपोर्ट प्रभारी मंत्रियों को प्रस्तुत करेंगे, जिसकी पूरी जानकारी मुख्यमंत्री तक उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि कार्यकत्र्ताओं को केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की नीतियों की जानकारी देने के लिए समाज में चेतना जागृत करनी होगी। 
मुख्यमंत्री ने कार्यकत्र्ताओं से बेहतर कार्यप्रणाली में सुधार के लिये सुझाव भी आमन्त्रित किये, जिसपर काफी कार्यकत्र्ताओं ने अपने-अपने सुझाव मुख्यमंत्री को दिये।
इस अवसर पर सांसद रतनलाल कटारिया, विधानसभा अध्यक्ष श्री कंवरपाल गुज्जर, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, हरियणा के प्रभारी सुरेश भट्ट, विधायक ज्ञान चन्द गुप्ता, असीम गोयल, श्रीमती लतिका शर्मा, नायब सैनी, श्रीमती संतोष सारवान, श्याम सिंह राणा, घनश्याम अरोड़ा, बलवन्त सिंह सढौरा,  मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा, मीडिया सलाहकार अमित आर्य, ओएसडी भूपेश्वर दयाल एवं जवाहर यादव, भाजपा महिला उपाध्यक्ष श्रीमती बंतो कटारिया, पंचकूला जिला प्रभारी विशाल सेठ, महामंत्री राविन्द्र सांगवान के अलावा बड़ी संख्या में इन जिलों के पार्टी कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।
Copyright @ 2019.