राष्ट्रीय (12/01/2015) 
बोरे में बंद महिला का शव मिला
-- महिला के हाथ पांव बंधे हुए थे 
-- हत्या के बाद यह फेंका गया है
 
नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी लाजवन्ती गार्डन इलाके में उस वक़्त सनसनी फ़ैल गई जब एक 30 वर्षीय महिला का शव बंधी हालत में बोरे में मिला। अभी महिला की  शिनाख्त नहीं हो पायी है।  सुबह पार्क में सैर करने आये लोगों ने जब महिला का शव देखा तो तुरंत पुलिस को सुचना दी गई , मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक जांच के बाद महिला के शव को दीन दयाल हॉस्पिटल के शव गृह में रखवा दिया है  जानकारी के अनुसार पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी लाजवन्ती गार्डन इलाके में सुबह के समय एक महिला का बंधा हुआ शव बोरे के अंदर मिला महिला की उम्र लगभग 30 साल थी।  मिली जानकारी के मुताबिक लाजवन्ती पार्क के बगल में बनी कॉलोनी के रोड पर एक बोरे में महिला का शव देखकर आस पास के लोगो ने तुरंत पुलिस को सुचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत फॉरेंसिक जांच के बाद बोरे को खोला, महिला के हाथ पैर  बंधे थे जिससे साफ़ जाहिर था की महिला की निर्मम हत्या की गई है उसके बाद शव को यह फेंका गया है पुलिस ने मौके पर  ने क्राइम टीम के साथ डॉग स्कवार्ड टीम को भी बुलाया और डॉग स्कवार्ड टीम ने लगभग कई घंटों तक डॉग को चारो तरफ दौड़ाया पर फिर भी अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग पाया है।
Copyright @ 2019.