राष्ट्रीय (12/01/2015) 
सीएम ने 'हरियाणा शारीरिक गतिविधि एवं खेल नीति' का शुभारम्भ किया
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने सोमवार को 'हरियाणा शारीरिक गतिविधि एवं खेल नीति' 2015 का शुभारम्भ किया है और इसका उद्येशय खेल सभी के लिए और खेलों में अव्वलहै। 
नई खेल नीति के तहत खेलों में विजेता खिलाडिय़ों को दी जाने वाली राशि में बढौतरी की गई है और नई पुरस्कार रखे गए हैं जिसमें ओलंपिक और पैरा ओलंपिक नई खेल नीति के तहत ओलंपिक और पैरा ओलंपिक खेलों में स्वर्ण, रजत, कांश्य और भाग लेने पर क्रमश: 5 करोड़ से बढ़ाकर 6 करोड़, तीन करोड़ से बढ़ाकर चार करोड़, दो करोड़ से बढ़ाकर ढाई करोड़ और 11 लाख से बढ़ाकर 15 लाख रुपये दिए जाएंगे। 
एशियन और पैरा एशियन
एशियन और पैरा एशियन खेलों में स्वर्ण, रजत, कांश्य और भाग लेने पर क्रमश: 2 करोड़ से बढाकर 3 करोड़, 1 करोड़ से बढाकर 1.5 करोड़, 50 लाख से बढ़ाकर 75 लाख और 5 लाख से बढाकर 7.5 लाख रुपये दिए जाएंगे। 
राष्ट्रमण्डल और पैरा राष्ट्रमण्डल
राष्ट्रमण्डल और पैरा राष्ट्रमण्डल खेलों में स्वर्ण, रजत, कांश्य और भाग लेने पर क्रमश: एक करोड से बढाकर 1.5 करोड़, 50 लाख से बढाकर 75 लाख, 25 लाख से बढाकर 50 लाख और 5 लाख से बढाकर 7.5 लाख रुपये दिए जाएंगे। 
वल्र्ड कप प्रतियोगिताओं
वल्र्ड कप प्रतियोगिताओं में जो चार वर्ष में एक बार होती हैं, खेलों में स्वर्ण, रजत, कांश्य और भाग लेने पर क्रमश: 10 लाख से बढाकर 25 लाख, 8 लाख से बढाकर 20 लाख, 6 लाख से बढाकर 15 लाख  और 7.5 लाख रुपये दिए जाएंगे।  
वल्र्ड कप, विश्व प्रतियोगिताएं, पैरा वल्र्ड कप और पैरा विश्व प्रतियोगिताएं
वल्र्ड कप, विश्व प्रतियोगिताएं, पैरा वल्र्ड कप और पैरा विश्व प्रतियोगिताएं वार्षिक खेलों में स्वर्ण, रजत, कांश्य और भाग लेने पर क्रमश: 10 लाख से बढाकर 20 लाख, 8 लाख से बढाकर 15 लाख, 6 लाख से बढाकर 10 लाख और 3 लाख रुपये दिए जाएंगे।  
विश्व स्तर के विश्वविद्यालय खेलों और प्रतियोगिताओं में
विश्व स्तर के विश्वविद्यालय खेलों और प्रतियोगिताओं में खेलों में स्वर्ण, रजत, कांश्य और भाग लेने पर क्रमश: 7 लाख, 5 लाख और 3 लाख रुपये दिए जाएंगे। 
युवा ओलंपिक खेलों में
युवा ओलंपिक खेलों में खेलों में स्वर्ण, रजत, कांश्य और भाग लेने पर क्रमश: 10 लाख, 7.5 लाख और 5 लाख रुपये दिए जाएंगे। 
युवा एशियन खेलों में
युवा एशियन खेलों में स्वर्ण, रजत, कांश्य और भाग लेने पर क्रमश: 7 लाख, 5 लाख और 3 लाख रुपये दिए जाएंगे। 
एशियन व राष्ट्रमण्डल प्रतियोगिताओं में
एशियन व राष्ट्रमण्डल प्रतियोगिताओं में खेलों में स्वर्ण, रजत, कांश्य और भाग लेने पर क्रमश: 4  लाख से बढाकर 5 लाख, 3 लाख से बढाकर 4 लाख, 2 लाख से बढाकर 3 लाख रुपये दिए जाएंगे।  
युवा राष्ट्रमण्डल खेलों में
युवा राष्टमण्डल खेलों में स्वर्ण, रजत, कांश्य और भाग लेने पर क्रमश: 5 लाख, 3 लाख और 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। 
एसएएफ खेलों में
एसएएफ खेलों में स्वर्ण, रजत, कांश्य और भाग लेने पर क्रमश: 3 लाख से बढाकर 5 लाख, 2 लाख से बढाकर 3 लाख, 1 लाख से बढाकर 2 रुपये दिए जाएंगे। 

राष्ट्रीय और पैरा राष्ट्रीय खेलों में 
राष्ट्रीय और पैरा राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण, रजत, कांश्य और भाग लेने पर क्रमश: 3 लाख से बढाकर 5 लाख, 2 लाख से बढाकर 3 लाख, 1 लाख से बढाकर 2 लाख रुपये दिए जाएंगे।  
राष्ट्रीय प्रतियोगिता व पैरा राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेलों में
राष्ट्रीय प्रतियोगिता व पैरा राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेलों में स्वर्ण, रजत, कांश्य और भाग लेने पर क्रमश: 2 लाख से बढाकर 3 लाख, 1 लाख से बढाकर 2 लाख, 50 हजार से बढाकर 1 लाख रुपये दिए जाएंगे। 
राष्ट्रीय स्कूल खेलों में
राष्ट्रीय स्कूल खेलों में स्वर्ण, रजत, कांश्य और भाग लेने पर क्रमश: 30 हजार से बढाकर 50 हजार, 20 हजार से बढाकर 30 हजार, 14 हजार से 20 हजार रुपये दिए जाएंगे। 
अखिल भारतीय अन्तर्विश्वविद्यालय प्रतियोगिताएंं खेलों में
अखिल भारतीय अन्तर्विश्वविद्यालय प्रतियोगिताएंं खेलों में स्वर्ण, रजत, कांश्य और भाग लेने पर क्रमश: 30 हजार से बढाकर 50 हजार, 20 हजार से बढाकर 30 हजार, 14 हजार से 20 हजार रुपये दिए जाएंगे। 
राष्ट्रीय महिला खेल पर्व खेलों में
राष्ट्रीय महिला खेल पर्व खेलों में स्वर्ण, रजत, कांश्य और भाग लेने पर क्रमश: 30 हजार से बढाकर 50 हजार, 20 हजार से बढाकर 30 हजार, 14 हजार से 20 हजार रुपये दिए जाएंगे। 
अखिल भारतीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिताएं खेलों में
अखिल भारतीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिताएं खेलों में स्वर्ण, रजत, कांश्य और भाग लेने पर क्रमश: 30 हजार से बढाकर 50 हजार, 20 हजार से बढाकर 30 हजार, 14 हजार से 20 हजार रुपये दिए जाएंगे। 
अन्तर्राष्ट्रीय व्योवृद्घ (मास्टर) एथलैटिक प्रतियोगिता (सभी आयु वर्ग में) खेलों में
अन्तर्राष्ट्रीय व्योवृद्घ (मास्टर) एथलैटिक प्रतियोगिता (सभी आयु वर्ग में) खेलों में स्वर्ण, रजत, कांश्य और भाग लेने पर क्रमश: 70 हजार से बढाकर एक लाख, 50 हजार से बढाकर 60 हजार, 30 हजार से 40 हजार रुपये दिए जाएंगे। 
राष्ट्रीय व्योवृद्घ (मास्टर) एथलैटिक प्रतियोगिता (सभी आयु वर्ग में) खेलों में
राष्ट्रीय व्योवृद्घ (मास्टर) एथलैटिक प्रतियोगिता (सभी आयु वर्ग में) खेलों में स्वर्ण, रजत, कांश्य और भाग लेने पर क्रमश: 30 हजार से बढाकर 75 हजार, 20 हजार से बढाकर 50 हजार, 14 हजार से 30 हजार रुपये दिए जाएंगे। 
विशेष ओलंपिक विश्व खेल (अन्तर्राष्ट्रीय) मंदबुद्घि खिलाड़ी प्रतियोगिता
विशेष ओलंपिक विश्व खेल (अन्तर्राष्ट्रीय) मंदबुद्घि खिलाड़ी के लिए प्रतियोगिता खेलों में स्वर्ण, रजत, कांश्य और भाग लेने पर क्रमश: 15 लाख, 10 लाख, 5 लाख और एक लाख से बढ़ाकर 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। 
विश्व मैराथन में मंदबुद्घि और निशक्त खिलाड़ी प्रतियोगिता
विश्व मैराथन में मंदबुद्घि और निशक्त खिलाड़ी के लिए प्रतियोगिता खेलों में स्वर्ण, रजत, कांश्य और भाग लेने पर क्रमश: 1 लाख से बढ़ाकर तीन लाख, 75 हजार से बढकार दो लाख, 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख और 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। 
विशेष ओलंपिक (राष्ट्रीय) मंदबुद्घि और निशक्त खिलाडिय़ों के लिए
विशेष ओलंपिक (राष्ट्रीय) मंदबुद्घि और निशक्त खिलाडिय़ों के लिए प्रतियोगिता खेलों में स्वर्ण, रजत, कांश्य और भाग लेने पर क्रमश: 30 हजार से बढाकर 50 हजार, 20 हजार से बढाकर 30 हजार और 14 हजार से 20 हजार रुपये दिए जाएंगे। 
माउंट एवरेस्ट चढऩे वाले व्यक्ति को पांच लाख से बढाकर 11 लाख रुपये दिए जाएंगे।
बीमा योजना व पेंशन व मानदेय
नई खेल नीति के तहत खिलाडिय़ों के लिए बीमा योजना भी सुनिश्चित की जाएगी। इसके अतिरिक्त प्रसिद्घ खिलाडिय़ों, जो अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विजेता रहे हैे, को पेंशन दी जाएगी। राज्य के अर्जुन अवार्डी, ध्यान चन्द अवार्डी और राजीव गांधी खेल रत्न अवार्डी को पेेंशन और मानदेय होगा। राज्य के वरिष्ठ खिलाडिय़ों को भीम अवार्ड से नवाजा गया है।
एकलव्य अवार्ड
नई खेल नीति के तहत नये अवार्ड भी रखे गये हैं, जिसमें राज्य के कनिष्ठ खिलाडिय़ों को एकलव्य अवार्ड भीम अवार्ड की तर्ज पर दिया जाएगा। यह अवार्ड हर साल 5 कनिष्ठ खिलाडिय़ों को दिया जाएगा, जिसमें तीन व्यक्तिगत और दो टीम खेल के खिलाड़ी होंगे। इस अवार्ड  में एक लाख रुपये, स्मृति चिह्न, स्क्रोल, ब्लेजर और टाई और स्कार्फ होगा। 
महाराणा प्रताप अवार्ड
जीवनभर खेलों में योगदान देने के लिए पुरूष खिलाड़ी को महाराणा प्रताप अवार्ड दिया जाएगा। यह अवार्ड प्रत्येक वर्ष दिया जाएगा, जिसमें दो लाख रुपये, स्मृति चिह्न, स्क्रोल, ब्लेजर और टाई और स्कार्फ होगा। 
रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड
जीवनभर खेलों में योगदान देने के लिए महिला खिलाड़ी को रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड दिया जाएगा। यह अवार्ड प्रत्येक वर्ष दिया जाएगा, जिसमें दो लाख रुपये, स्मृति चिह्न, स्क्रोल, ब्लेजर और टाई और स्कार्फ होगा। 
वशिष्ठ आवार्ड
कोच को वार्षिक अवार्ड वशिष्ठ अवार्ड दिया जाएगा, जिसमें दो लाख रुपये, स्मृति चिह्न, स्क्रोल, ब्लेजर और टाई और स्कार्फ होगा। 
विक्रमादित्य अवार्ड
रैफरी-एम्पायर-जज को विक्रमाद्वितीय अवार्ड दिया जाएगा। यह अवार्ड प्रत्येक वर्ष दिया जाएगा, जिसमें दो लाख रुपये, स्मृति चिह्न, स्क्रोल, ब्लेजर और टाई और स्कार्फ होगा। 
पीटीआई, डीपीआई और अध्यापक को आवार्ड
शारीरिक शिक्षा अध्यापक पीटीआई और डीपीआई को अवार्ड दिया जाएगा, जिसमें एक लाख रुपये, स्मृति चिह्न, स्क्रोल, ब्लेजर और टाई और स्कार्फ होगा। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली एसोसिएशन को अवार्ड दिया जाएगा, जिसमें पांच लाख रुपये की राशि दी जाएगी।

Copyright @ 2019.