राष्ट्रीय (12/01/2015) 
भाजपा ने लगाया नवीन शाहदरा में सदस्यता शिविर
पूर्वी दिल्ली सशक्त भाजपा, सशक्त भारत अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा आरंभ किए गए सदस्यता अभियान के अंतर्गत आमजन को पार्टी के साथ जोड़ने के लिए पूर्वी दिल्ली के रोहताश नगर विधानसभा स्थित नवीन शाहदरा मुख्य मार्किट पर सदस्यता शिविर लगाया गया। सदस्यता शिविर का आयोजन भाजपा नेता श्री जयभगवान गोयल द्वारा किया गया। 
इस मौके पर अपने संबोधन में भाजपा नेता जयभगवान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए जा रहे कार्यों की पूरी दुनिया में प्रशंसा हो रही है और लोगों का झुकाव भाजपा की ओर बढ़ा है जिसका ही परिणाम है कि भारी संख्या में लोग भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं। रोहताश नगर मार्किट एसोसिएशन और क्षेत्रीय जनता ने बड़-चढ़ कर 284 लोगों ने भाजपा सदस्यता ग्रहण की। 
इस मौके पर भाजपा नेता जयभगवान गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री शनरेन्द्र मोदी द्वारा आरंभ किए गए जन-धन योजना और स्वच्छ भारत अभियान ऐसे कदम हैं जिनसे आम जन व देश को दूरगामी सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आरंभ किए गए स्वच्छ भारत अभियान की लोकप्रियता इसी से ही साबित होती है कि इस अभियान के साथ आज शहरों में रहने वाला शिक्षित वर्ग व उद्योगपति तथा लोकप्रिय सख्सियत ही नहीं बल्कि दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाला अशिक्षित वर्ग भी जुड़ रहा है। 
गोयल ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने व पार्टी नीतियां जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह सदस्यता शिविर लगया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों का आयोजन आम आदमी तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का सबसे सरल माध्यम है और आज के शिविर में भारी संख्या में लोगों का उत्साह देखने को मिला। 
इस मौके पर ईश्वर पाल सिंह तेवतिया, पुनित गोयल, हिमांशू शर्मा, दीपक भारद्वाज, रोहित लखन पाल, अंकित गुप्ता, अनिल गोयल, मनीष गोयल, दिनेश गोयल, पप्पू बंसल, सरदार योगेन्द्र, संजोग, प्रदीप जैन, प्रमुख रूप से मौजूद थे।
Copyright @ 2019.