राष्ट्रीय (11/01/2015) 
दिल्ली के लोग भी विकास और सुशासन के लिए भाजपा की सरकार - मनोहर लाल
नई दिल्ली,  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि जिस तरह से हरियाणा प्रदेश के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देकर पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाई हैं, उसी तरह से दिल्ली के लोग भी विकास और सुशासन के लिए भाजपा की सरकार बनाएंगे। 
मुख्यमंत्री आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में दिल्ली के रामलीलाला मैदान में दिल्ली भाजपा की ओर से आयोजित एक समारोह में लोगों को संबोधित कर रहे थे। 
उन्होंने कहा कि दिल्ली और हरियाणा आपस में अभिन्न रूप से जुड़े हुए हैं। हरियाणा के तीन तरफ से दिल्ली लगती है। हरियाणा से प्रतिदिन लाखों की संख्या में लोग दिल्ली आते हैं। उन्होंने कहा दिल्ली की 30 प्रतिशत आबादी हरियाणा से संबंधित हैं। दिल्ली और हरियाणा का विकास भी एक दूसरे के साथ जुड़ा हुआ है। 

Copyright @ 2019.