राष्ट्रीय (11/01/2015) 
नकापोश बदमाश ने युवक को मारी गोली
- पीसीआर ने कराया अस्पताल में भर्ती
- युवक की हालत गंभीर बनीं हुई है  


नई दिल्ली। खजुरी इलाके में एक नकापोश बदमाश में एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। युवक को घायल अवस्था में गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार महफूज (35) खजुरी की राजीव कॉलोनी में रहता है और मुस्तफाबाद में काम करता है। शनिवार रात जब वह काम खत्म करके अपने घर राजीव कॉलोनी जा रहा था तभी अचानक एक नकापोश ने उसके ऊपर गोली चला दी और मौके से फरार हो गया। गोली महफूज की कमर में लगी थी महफूज ने रास्ते से गुजर रहीं पीसीआर वेन से मदद मांगी। पीसीआर वेन ने तुरंत उसे गुरु तेग बहादुर अस्पताल में बहरती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
Copyright @ 2019.