राष्ट्रीय (11/01/2015) 
महिला का अर्धनंग शव झाड़ियों में मिला
-- पुलिस के अनुसार रेप के बाद की गयी है हत्या  

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक महिला का अर्धनंग हालत में शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया, महिला के हाथ-पैर भी बंधे हुए थे। प्रारम्भिक दृष्टि में लग रहा है कि महिला के साथ गैंग रेप के बाद हत्या की गयी है।  जानकारी के अनुसार बसंत कुंज इलाके में डीडीए नर्सरी में  40 वर्षीय महिला का शव अर्धनंग हालत में झाड़ियों में पड़ा हुआ मिला। महिला की पहचान फतेहपुर बेरी निवासी एक रूप में हुई है उसकी तीन बेटियां भी है। महिला अपने घर में इकलौती कमाने वाली थी उसके पति की पिछले वर्ष मौत हो गयी थी। वह एक सिलाई की फैक्ट्री में काम करती थी। महिला शुक्रवार सुबह अपने घर से काम पर जाने के लिए निकली थी, लेकिन जब वह देर रात तक वापस घर नही पहुंची तो उसके परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत भी लिखवाई थी। शनिवार सुबह एक सिक्यॉरिटी गार्ड की नजर लाश पर पड़ी जिसने पुलिस को इसकी सूचना दी। इस संबंध में डीसीपी प्रेम नाथ ने कहा, अभी तो यह हत्या का मामला जान पड़ता है। हमने धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है। महिला की पहचान फतेहपुरबेरी निवासी के रूप में हुई है। बाकी बातें पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएंगी।

Copyright @ 2019.