राष्ट्रीय (11/01/2015) 
संग्दिध हालत युवक की मौत
- पुलिस आकर रहीं है मामले की जांच
- फिलहाल पुलिस कर रहीं है पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार 

नई दिल्ली। उत्तरी पूर्वी दिल्ली त्रिलोकपुरी इलाके में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त सरफराज (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। कल्याणपुरी पुलिस मौत के कारणों की पड़ताल में जुटी है। प्रारम्भिक जांच के बाद पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। जानकारी के मुताबिक सरफराज अपने परिवार के साथ मकान न- 450, ब्लॉक नंबर-15, त्रिलोकपुरी में परिवार के साथ रहता था। उसके परिवार में मां जरीना और पांच भाई-बहन हैं। पिता इनसे अलग रहते है। सरफराज इत्र बेचने का काम करता था। इधर कुछ दिनों से काम के सिलसिले में ही वह परेशान था। शुक्रवार को खाना खाने के बाद वह ऊपरी मंजिल पर बने अपने कमरे में सोने के लिए चला गया था। शनिवार सुबह जब वह अपने कमरे से बाहर नही निकला तो परिजनों ने उसके कमरे में जाकर देखा तो वह पर्दे के रॉड पर रस्सी के सहारे लटका हुआ था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सरफराज को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि स्थानीय लोगों के अनुसार जिस रॉड के सहारे उसका शव मिला है उसके सहारे ख़ुदकुशी करना असंम्भव है। पुलिस इसे खुदकुशी ही मानकर चल रही है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर कारणों की तलाश में जुटी है। 
Copyright @ 2019.