राष्ट्रीय (10/01/2015) 
कारोबारी ने लगाया मौत को गले
- अभी ख़ुदकुशी के कारणों का खुलाशा नही हो पाया है 
- पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है  

बाहरी दिल्ली स्थित के.एन. काटजू इलाके में एक कारोबारी ने शुक्रवार दोपहर अपने ही ऑफिस में पंखे एक कुंडे एक सहारे फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंचकर उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं प्राप्त हुआ है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव को सुरक्षित रखवाकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रोहिणी सेक्टर-16 स्थित मकान न- ए-2/71 में दिनेश कुमार (48) अपने परिजनों के साथ रहते थे।  दिनेश का फोटो फ्रेम बनाने का कारखाना एफ-7,ए/46 में स्थित है। शुक्रवार दोपहर करीब 1.30 बजे उन्होंने अपने ऑफिस में  खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि दिनेश के परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे भी हैं।
Copyright @ 2019.