राष्ट्रीय (10/01/2015) 
बाइक सवार की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत
-- हादसे के समय जागरण से वापस लौट रहा था युवक 
 
गोकुलपूरी इलाके में लोनी रोड मंदिर के पास एक बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान सुरेंद्र (40) के रूप में हुई है। सुरेंद्र वीरवार देर रात एक जागरण में शामिल होने गया था। वहां से लौटते वक्त उसके साथ हादसा पेश आया। गोकलपुरी थाना पुलिस ने इस बाबत अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सुरेंद्र अपने परिवार के साथ अशोक नगर में रहता था। उसके परिवार में पत्नी शशि एक बेटा और चार बेटियां हैं। सुरेंद्र पेशे से ड्राईवर था। गुरुवार को वह अपनी बाइक लेकर एक जागरण में शामिल होने के लिए गया था। रात करीब 10.30 बजे वह घर लौट रहा था। जैसे ही वह वजीराबाद-लोनी रोड चौक पर पहुंचा। मंदिर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस को सुरेंद्र  का शव बीच सड़क पर पड़ा मिला। पुलिस का कहना है कि सुरेंद्र के ऊपर से किसी छोटे वाहन का पहियां उतर गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है।

Copyright @ 2019.