राष्ट्रीय (09/01/2015) 
आप कांग्रेस की बी-टीम-सतीश उपाध्याय
नई दिल्ली,  पूर्व मुख्यमंत्री  शीला दीक्षित के आज के एक बयान जिसमें उन्होंने कहा है कि त्रिशंकु विधानसभा के आने पर कांग्रेस अपना समर्थन आम आदमी पार्टी को देंगे पर प्रतिक्रिया करते हुये दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा है कि दीक्षित के इस बयान ने अब बिलकुल स्पष्ट कर दिया है कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस की बी टीम है। उपाध्याय ने कहा कि अब फैसला दिल्ली की जनता को करना है कि उन्हें ऐसे मौका परस्त लोगों के साथ जाना है या विकास की प्रतीक भारतीय जनता पार्टी के साथ।  इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस ने अपनी हार स्वीकार कर ली है।
Copyright @ 2019.