राष्ट्रीय (07/01/2015) 
पांच साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म
- बच्ची को घर में अकेला देखकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया था 
- बच्ची के बयान के बाद पुलिस ने मामला दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया  
एक बार फिर दिल्ली में एक मासूम को हवस के भूखे पडोसी का शिकार बन गयी। बाहरी दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि आरोपी पीडि़ता का पड़ोसी है। इसकी जानकारी जैसे ही बच्ची के परिजनों को लगा पुलिस को फोन पर जानकारी दी गई। फिलहाल समयपुर बदली थाना पुलिस ने पीडि़ता के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार पीडि़त बच्ची परिवार के साथ सिरसपुर गांव में रहती है। पीडि़ता के पड़ोस में मोहन नामक युवक रहता है। वह अक्सर पीडि़ता के घर आता जाता रहता है। मंगलवार दोपहर लगभग दो बजे पीडि़ता अपने कमरे में अकेली बैठी हुई थी। पीडि़ता के पिता काम पर गए हुए थे और मां किसी काम से बाहर गई हुई थी। तभी मोहन लाल (19) पीडि़ता के कमरे में आया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद जब पीडि़ता की मां आई तब पीडि़ता ने पूरी आपबीती अपनी मां को बताई। उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीडि़ता के बयान पर उसे मेडिकल जांच के लिए नजदीकी अस्पताल में भेजा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मोहन को गिरफ्तार कर लिया है।
Copyright @ 2019.