राष्ट्रीय (07/01/2015) 
नकली पुलिस ने महिला को ठगा
- चोरों का डर दिखाकर की ठगी 
- महिला से सब जेवर एक कागज में रखवा कर दूसरा नकली जेवर पकड़ा दिए 
पश्चिमी दिल्ली के हरिनगर इलाके में पुलिसवाला बनकर एक महिला के साथ ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। गौरतलब है कि महिला को सोने के जेवर कागज में मोड़कर रखने को कहा गया बाद में कागज ही बदल दिया गया। ठगी की जानकारी महिला को लगते ही उन्होंने पुलिस को फोन कर जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिता खत्री (49) अपने परिवार के साथ अनुप नगर में रहती हैं। वह दोपहर करीब 3.45 अशोक नगर फर्निचर मार्किट गई हुई थी। इस बीच 3.50 वह माया इंपेक्स के पास उन्हें तीन आदमी मिले। उन्होंने कहा कि मेडम आपको साहब बुला रहे हैं। जैसे इसके बाद अनिता और उसके पति अशोक उनके पास गए। उनमें से एक ने कहा कि मैंं पुलिस वाला हूं। उन्होंने अपनी आई कार्ड भी दिखाई। बाद में कहा कि यहां पर काफी चोर, स्नेचर घुमते रहते हैं आपने जो सोने के जेवर पहन रखे हैं उन्हें उतारकर कागज में डाल लो। इस बीच महिला ने कान और गले में पहले जेवर उतारकर कागज में रख लिए। बातों बातों में आरोपियों ने कागज को इधर-उधर कर बदल लिया और मौके से फरार हो गए। थोड़ी देर बाद जब महिला ने कागज खोलकर देखी तो पता चला कि उसमें नकली चूड़ी और कान के बने हुए सामान रखे हैं। बाद में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


Copyright @ 2019.