राष्ट्रीय (03/01/2015) 
पत्नी की हत्या के बाद की ख़ुदकुशी
- मौके से मिले दो सुसाइड नोट 
- पुलिस जुटी है मामले की जांच में 

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर इलाके में एक पति ने पारिवारिक कलेश के चलते पत्नी की हत्या करने के बाद  रेल से कटकर ख़ुदकुशी कर ली। पुलिस को मौके से दो सुसाइड नोट मिले है जिनमे से एक दिवार पर लिखा गया है। सुसाइड नोट में उसने अपनी पत्नी की हत्या और अपनी ख़ुदकुशी की बात कही है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान नीरज (36) और पूजा (36) के रूप में हुई है। नीरज की शादी 2006 में पूजा के साथ हुई थी वह अपने परिवार एक साथ कैलाश नगर की गली न- 17 में रहता था उसके परिवार में उसके पिता मायाराम वाजपेयी, बहन भावना, पत्नी पूजा, दो बेटे हर्ष (5) और यश (6) थे। शुक्रवार रात उसकी बहन उसके पिता जी को दवाई दिलाने डॉक्टर के पास गयी थी जब वह करीब 8.30 पर घर वापस आई तो यश और हर्ष मकान के ग्राउंड फ़्लोर पर खेल रहे थे। जब काफी देर तक पूजा और नीरज की आवाज सुनाई नही दी तो उसने मकान की ऊपरी मंजिल पर बने नीरज के कमरे में जाकर देखा तो पूजा का शव खून से लथपथ हालत में बिस्तर पर पड़ा हुआ था,और नीरज मौके पर मौजूद नही था।  मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी पुलिस ने मामला दर्ज कर नीरज की तलाश शुरू कर दी लेकिन शनिवार सुबह करीब 6.30 बजे उसका शव कैलाश नगर के रेलवे ट्रेक पर पड़ा हुआ मिला। पुलिस को नीरज के हाथ के लिखे दो सुसाइड नोट मिले है जिसमे  उसने इस घटनाक्रम का जिम्मेदार अपनी पत्नी और उसके परिजनों को बताया है। गौरतलब है कि पैसा काफी समय से युवक बेरोजगार था जिस वजह से परिवार में क्लेश रहता था। फिलहाल पुलिस सभी कोणों से मामले की जांच में जुटी हुई है।

Copyright @ 2019.