राष्ट्रीय (03/01/2015) 
दो करोड़ के चोरी के तांबे सहित दो बदमाश गिरफ्तार
- ड्राइवर को गोली मारकर लूटा था कंटेनर 
- उत्तर प्रदेश में ले जाना चाहते थे कंटेनर को 

नई दिल्ली। हर्ष विहार इलाके पुलिस ने दो कंटेनर लूटने वाले बदमाशों को कंटेनर सहित गिरफ्तार किया है, कंटेनर में करीब 2 करोड़ रूपये का तांबा भरा हुआ था और उसे सरिता विहार इलाके से ड्राइवर को गोली मरकर लूटा था। इस कंटेनर की लूट का मामला सरिता विहार थाने में दर्ज था। जानकारी के मुताबिक इस कंटेनर को उस समय पकड़ा गया जब उसे दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश में ले जाया जा रहा था। जानकारी के मुताबिक पकडे गए आरोपियों की पहचान साहिल खान(23) और अब्दुल रउफ (64) के रूप में हुई है। यह कंटेनर सरिता विहार इलाके से लूटा गया था लूट के दौरान ड्राइवर को पेट की बाई तरफ गोली मारकर घायल किया गया था उसके बाद ड्राइवर को घायल अवस्था में सड़क अपर फेककर आरोपी कंटेनर लेकर फरार हो गए थे। इस लूट का मामला थाना सरिता विहार में दर्ज किया गया था। लूट के सन्दर्भ में लगातार वायरलेस पर मेसेज दिए जा रहे थे और कंटेनर का पंजीकरण नंबर भी प्रसारित किया जा रहा था। मंडोली चेकपोस्ट अपर तैनात हेड कॉस्टेबल महिपाल और कॉस्टेबल प्रमोद ने जब कंटेनर को आते हुए देखा तो जांच के लिए रोक लिया जांच के दौरान पता लगा कि यह कंटेनर सरिता विहार इलाके से चुराया गया है। ड्राइवर साहिल खान को मोके पर गिरफ्तार कर लिया दूसरा आरोपी अब्दुल लगातार साहिल से फ़ोन पर संपर्क बनिए हुए था उसे भी मंडोली चेकपोस्ट के पास से ही गिरफ्तार कर लिया गया। 


Copyright @ 2019.