राष्ट्रीय (02/01/2015) 
नशीला प्रदार्थ पिलाकर किया महिला से दुष्कर्म

- महिला का अपने पति से तलाक का केस चल रहा है 

- आरोपी की तलाश  में जुटी पुलिस 

नई दिल्ली। बुराड़ी इलाके में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है महिला को काफी में नशीला  प्रदार्थ पिलाकर वारदात को अंजाम दिया गया। दुष्कर्म के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया जब महिला को होश आया तो उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रहीं है।  जानकारी के मुताबिक 35 वर्षीय महिला रानी ( काल्पनिक नाम ) बुराड़ी में में रहती है उसका अपने पति से तलाक का मामला चल रहा है। आरोपी सीताराम (50) ने महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था, महिला ने प्रस्ताव मान लिया था लेकिन आरोपी से कहा था कि वह शादी से पहले शारीरिक संबंध नही बनाना चाहती। आरोपी उाके घर उससे मिला गया था तभी उसने नजर बचाकर महिला की कॉफी में कोई नशीला प्रदार्थ मिला दी जिस वजह से महिला बेहोश हो गयी।  जब महिला को होश आया तो उसके कपडे उतरे हुए थे। जब उसे पता लगा की उसके साथ दुष्कर्म किया गया है तो उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज आकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी चांदनी चौक इलाके में एक कपडे की दूकान अपर मुनीम का काम करता है उसका भाई बुराड़ी में रहता है जिससे मिलने आरोपी वहां जाता था वही आरोपी की मुलाकात महिला से हुई थी।       

Copyright @ 2019.