राष्ट्रीय (02/01/2015) 
2015 में महिलाओं की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता- बी.एस.बस्सी,पुलिस कमीश्नर, दिल्ली
नई दिल्ली। वार्षिक प्रेस वार्ता में दिल्ली पुलिस कमीश्नर ने महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को ध्यान में रखते हुए कहा कि 2014 के आंकड़ों के मुताबिक अब तक महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों में कमी आई है। जिसमें वुमेन्स सेफ्टी इनिसियेटिव के विश्लेषण के मुताबिक 2013 से लेकर 15 दिसंबर 2014 तक में अब तक 53,708 फोन कॉलस और 36,284 शिकायतों पर काम किया गया है। उनका कहना हैं कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों में पहले से ज्यादा कमी आई है वैसे इन आंकड़ों पर गौर किया जाए तो इन आंकड़ों में कितनी सच्चाई हैं ये तो विश्लेषण की टीम ही जानती है। और अगर ये फैक्टस और फिगर सच है तो महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने बढ़ी कामयाबी हासिल की है। आंकड़ो के मुताबिक लड़कियों की ट्रेनिंग 2013 में 6401 थी जो 2014 में बढ़ कर 120183 हो गई।

दिल्ली से रंजीता कुमारी के साथ कुमार सुशील की रिपोर्ट

Copyright @ 2019.