राष्ट्रीय (01/01/2015) 
मोबाइल ऐप्प Сहिम्मतТ दिल्ली की बहनों के लिये श्री नरेन्द्र मोदी सरकार का नव वर्ष उपहार - सतीश उपाध्याय

नई दिल्ली, भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने आज भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से नव वर्ष की शुभकामनायें स्वीकार की और सभी कार्यकर्ताओं को इस अवसर पर बधाई दी।

 उपाध्याय ने आज केन्द्रीय गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह द्वारा दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के लिये दिल्ली पुलिस द्वारा निर्मित मोबाइल ऐप्प हिम्मत का स्वागत करते हुये कहा है कि निश्चित तौर पर संकट के समय में पुलिस से सीधा संबंध जुड़वाने वाला यह ऐप्प दिल्ली में महिलाओं को एक नया सुरक्षा का भाव देगा।

 उपाध्याय ने हिम्मत को दिल्ली की बहनों के लिये श्री नरेन्द्र मोदी सरकार का नव वर्ष उपहार बताया।

Copyright @ 2019.