राष्ट्रीय (01/01/2015) 
आग लगने से प्लास्टिक फैक्टरी हुई खाक
 - 10 करोड़ के नुकसान आशंका है 
- 21 गाड़ियां पहुंची थी मौके पर 

नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के कीर्तिनगर इलाके में गुरुवार तड़के एक प्लास्टिक फैक्टरी में आग लग गई। घटना की सूचना पाकर दमकल की 23 गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन इस दौरान फैक्टरी पूरी तरह तबाह हो गई। आग लगने कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कीर्तिनगर औद्योगिक इलाके में राजीव निगम की प्लास्टिक फैक्टरी है। गुरुवार सुबह छह तीन मंजिला फैक्टरी में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी। आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसे बुझाने के लिए दमकल की 21 गाड़ियां लगी थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग फैक्टरी के प्रथम तल से शुरू हुई। फैक्टरी में प्लास्टिक के दाने एवं रसायन रखने जाने के कारण आग बढ़ती हुई दूसरे एवं तीसरे मंजिल पर पहुंच गई। करीब तीन घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि इस दौरान फैक्टरी में कोई मौजूद नहीं था। लेकिन फैक्टरी पूरी तरह जलकर राख हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट को कारण माना जा रहा है। अग्निकांड में 10 करोड़ से अधिक की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।
Copyright @ 2019.