राष्ट्रीय (01/01/2015) 
अस्पताल कर्मचारी आत्महत्या के लिए चढ़ा अस्पताल की छत पर
- पुलिस के प्रयास के बाद उतरा छत से
- रिस्वत लेने का प्रशासन पर लगाया आरोप  

नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के भारत नगर इलाके में स्थित दीप चंद बंधू अस्पताल में उस समय हडकंप का  मच  गया जब वीरवार को एक युवक आत्म हत्या करने के लिए अस्पताल की छत पर चढ़ गया। जिसके बाद उसने लोगों को फोन कर आत्महत्या करने की जानकारी दी। जिसके बाद न केवल अस्पताल में हडकंप मच गया साथ पुलिस को सुचना दी गई और मौके पर पुलिस के आलाअधिकारी भी पहुंच गए। अस्पताल प्रशासन के हाथ-पैर उस समय फूल गए जब उन्हें पता चला की छत पर चढ़ा युवक अस्पताल का कर्मचारी है। युवक की पहचान अस्पताल में कार्यरत जुबेर अली अंसारी (24) हुई। तो अस्पताल में अस्थाई रूप से कार्यरत है। उसका आरोप था कि उससे अस्पताल में नौकरी लगवाने के लिए कंपनी के लोगों ने पैसे लिए थे और कहा थ कि उससे स्थाई करवा दिया जाएगा। लेकिन लंबा समय बीत जाने के बाद जुबेर को स्थाई नहीं किया गया। जिससे नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। एक घंटे चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे में भारत  नगर थाना पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को छत से उतार लिया और थाने लेकर चली गई। जहां उसका बयान लेकर उसे छोड़ दिया गया। 

Copyright @ 2019.