राष्ट्रीय (01/01/2015) 
अज्ञात महिला का मिला शव
- गले पर है निशान 
- प्रारम्भिक जांच में लग रहा है गला दबाकर की गयी हत्या 

नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए नजदीकी अस्पताल के मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार महिला के गले में निशान मिले हैं और हाथ में अजय और पिंकी लिखा हुआ है। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या कर यहां फैंका गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहबाद डेरी स्थित सेक्टर-24 के पास डीडीए की जमीन पर वीरवार दोपहर करीब 2.30 बजे एक 30 वर्षीय महिला का शव पड़ा मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला के गले में निशान हैं। इसके अलावे उसके हाथ में उक्त दो नाम लिखे हुए हैं। महिला साड़ी पहनी हुई हैं। प्राथमिक जांच से पुलिस को यह अंदेशा है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई होगी। वहीं उसके हाथों में लिखा नाम उसके पति या बच्चे की हो सकती है। इसके अलावा उसके पास कोई ऐसी चीज नहीं मिली है जिससे उसकी पहचान हो सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Copyright @ 2019.