राष्ट्रीय (01/01/2015) 
नंदनगरी में हुआ पीके फिल्म का विरोध
- विरोध के दौरान लगाया जाम 
- फूंका आमिर खान का पुतला 
आमिर खान अभिनीत पीके फिल्म पर विवाद रुकने का नाम नही ले रहा है। पुरे देश में हिन्दू संगठनों का विरोध झेल रही पीके फिल्म का बुधवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंदनगरी इलाके में शिवसेना ने जोरदार विरोध किया। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 10 बजे नंदनगरी इलाके में गगन सिनेमा पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने पीके फिल्म के पोस्टर जलाये और आमिर खान का पुतला फूंका। इस विरोध के दौरान शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने रोड जाम कर दिया। जिसको पुलिस अधिकारीयों ने बाद में खुलवाया। विरोध प्रदर्शन कर रहे शिवसैनिकों का कहना था कि इस फिल्म में आमिर खान ने हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान किया है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दास्त नही किया जायेगा और फिल्म को तुरंत सिनेमा हाल से हटाया जाये। 
Copyright @ 2019.