राष्ट्रीय (31/12/2014) 
बवाना में मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव
बाहरी दिल्ली के बवाना इलाके में एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल के शव गृह में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस को मृतक के पास से ऐसी कोई चीज नही मिली है। जिससे उसकी पहचान हो सके। फिलहाल पुलिस आस-पास के थानों में संपर्क कर मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक सोमवार देर रात पुलिस को सूचना मिली की बवाना रोड़ के पास एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बारे में पूछे जाने पर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष है। उसके शरीर पर कोई चोट के निशान नही मिले है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सहीं कारणों का पता चल पाएगा। 

Copyright @ 2019.