राष्ट्रीय (31/12/2014) 
नशे में धुत ठेकेदार ने किया दुष्कर्म
- युवती अपना निर्माणधीन मकान देखने आई थी 
- आरोपी ठेकेदार ने किया जबरन रेप 
जाफराबाद इलाके में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी जावेद (35) ने निर्माणधीन मकान में 19 वर्षीय युवती को डरा धमकर अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत व मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि के बाद आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पीडि़ता युवती अपने परिजनों के साथ मौजपुर इलाके में रहती है। उसके मकान में पिछले एक साल से निर्माणकार्य चल रहा है। जिसके चलते पीडि़ता युवती अपने परिजनों के साथ अपने घर से कुछ ही दूसरी पर एक किराए के मकान में रह रही है। सपना के परिजनों ने मकान को बनाने का ठेका गामड़ी गांव भजनपुरा में रहने वाले जावेद को दिया था। युवती सोमवार को अपना निर्माणाधीन मकान देखने के लिए गई थी। यहां जावेेद ने उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी ने इस बारे में किसी को कुछ न बताने की  भी धकी दी। पीडि़ता ने घर जाकर मां को आप बीती बताई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।  पुलिस ने आरोपी जावेद के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Copyright @ 2019.