राष्ट्रीय (28/12/2014) 
बुजुर्ग का मिला शव
नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के मियांवाली नगर इलाके में स्थित धोबी घाट के पास एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को फोन पर दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए नजदीकी अस्पताल के शव गृह में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस को मृतक के पास से ऐसी कोई चीज नहीं मिली है। जिससे उसकी पहचान हो सके। फिलहाल पुलिस आस-पास के थानों में संपर्क कर मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार देर रात पुलिस को सूचना मिली की मियांवाली नगर स्थित धोबी घाट के पास एक शख्स अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने अचेत शख्स को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Copyright @ 2019.