राष्ट्रीय (27/12/2014) 
उत्तर पूर्वी जिले में चाय के साथ सदस्यता अभियान
भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री माननीय अटल विहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस के अवसर पर यमुना विहार मंडल युवा मोर्चा के द्वारा काम्पलैक्स यमुना विहार में चाय के साथ सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें सांसद मनोज तिवारी, पूर्व विधायक साहिब सिंह चैहान, पूर्वी जिला अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधी अजय महावर, मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन, निगम पार्षद आशा तायल, पूर्व डूसू अध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी मिडिया प्रभारी अनुराग चंदेल, सत्यदेव चैधरी, दीपक वर्मा, सुशील चैधरी, आलोक महावार, पुनीत कुमार निपुण वर्मा, दिपक जैन, उदित चावला समेत बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया और चाय पिलाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई। अरविन्द नागर जिला महामंत्री युवा मोर्चा ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में सांसद मनोज तिवारी ने गाना गाकर युवाओं का उत्साह बढ़ाया और पहली सदस्यता स्वयं अपने हाथों से करवाई व कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने युवाओं को इस तरह के कार्यक्रम करने के लिए प्रोत्साहन बढ़ाया।
Copyright @ 2019.