राष्ट्रीय (26/12/2014) 
नरेला स्थित फैक्ट्री में आग लगी
- कोई हताहत नही हुआ है 
- नुकशान का नही हो पाया आंकलन 

नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के नरेला इलाके में शुक्रवार सुबह एक फैक्ट्री में अचानक से आग लग गयी। आग की खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी दमकल और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाडिय़ों की मदद से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। बताया जाता है कि यहां पर गेंहू की बोरियां रखी हुई थीं। अभी अगलगी में हुए  नुकशान का आकलन नही हो पाया है। फिलहाल आग लगने का कारण नहीं पता चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार नरेला औद्योगिक क्षेत्र स्थित बी ब्लॉक के फैक्ट्री न- 2339 में शुक्रवार सुबह करीब 8.55 बजे अचानक से आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाडिय़ों की मदद से आग पर बीस मिनट के अंदर ही आग पर काबू पा लिया गया। फिलहल आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया है।
Copyright @ 2019.