राष्ट्रीय (26/12/2014) 
बहन से छेड़छाड़ करने वाले का सिर किया धड़ से अलग
- मृतक इलाके का घोषित बदमाश था
- हत्या के बाद आरोपी ने खुद को किया पुलिस के हवाले  

नई दिल्ली। उत्तरी पूर्वी दिल्ली के नंदनगरी इलाके में बहन के साथ छेड़छाड़ करने वाले की हत्या कर, बहन के साथ हुई बतमीजी का बदला लिया। हत्या के बाद मामले की जानकारी अपनी मां को दी, अपनी मां के कहने पर अपने आप को पुलिस के सपुर्द कर दिया। इलाके के लोगों के अनुसार आरोपी ने छुरे से हत्या करने के बाद गला धड़ से अलग कर दिया था और सिर को कुछ दुरी पर बह रहे नाले में फेंक दिया था। मृतक की शिनाख्त वसीम उर्फ टुंडा (27) के रूप में हुई है। वसीम नंद नगरी थाने का बीसी (घोषित बदमाश) था। हत्या करने वालेे आरोपी युवक की पहचान सलमान (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से हत्या में इस्तेमाल छुरा व खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिये हैं। इलाके के कुछ लोगों का कहना था कि आरोपी ने मृतक का सिर-धड़ से अलग कर नाले में फेंक दिया। लेकिन पुलिस इस बात से इंकार कर रही है। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद वसीम का शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक सलमान अपने परिवार के साथ नंद नगरी ई-ब्लॉक में रहता है। इसके परिवार में पिता जाहिद, मां जुबैदा, बहन व अन्य सदस्य है। गत मार्च माह में नंद नगरी थाने के बीसी वसीम ने सलमान की बहन के साथ छेड़छाड़ की थी। जैसे ही इस बात का पता सलमान को लगा उसने वसीम को मार-मार के अधमरा कर दिया। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया। तभी से दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। बृहस्पतिवार रात को एच-ब्लॉक के मकान नंबर-706 में वसीम बैैठा हुआ था। इस मकान में कैबल टीवी का दफ्तर है। अचानक रात करीब 1.30 बजे सलमान एक छुरा लेकर पहुंचा। उसने पीछे से गला पकड़कर वसीम का गला रेत दिया। गले पर कई वार कर सलमान ने वसीम को मौत के घाट उतार दिया।  वारदात के बाद वह सीधे अपने घर पहुंचा और उसने मां को बताया कि उसने वसीम की हत्या कर दी हैं। सूत्रों की मानें तो सलमान की मां छुरे व खून से सने कपड़ों को लेकर सीधे थाने पहुंची और उसने पुलिस को बताया कि सलमान ने हत्या कर दी है। घटना का पता चलते ही पुलिस मकान पर पहुंची और वसीम का शव कब्जे में लिया है। वसीम अपनी मां शकीला व बहन अंजुम के साथ जाफराबाद इलाके में रहता था। लेकिन उसका ज्यादा समय नंद नगरी में बीतता था।
दिल्ली से रविन्द्र कुमार की रिपोर्ट
Copyright @ 2019.