राष्ट्रीय (26/12/2014) 
भूमि कब्जाने वाले गिरफ्तार
- तिहाड़ से चला रहे थे गिरोह 
- भूमि कब्जाने के लिए की थी दो बार गोलीबारी 

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दो बदमाशों को पकड़कर भूमि कब्जाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह का संचालन तिहाड़ जेल से किया जा रहा था। जॉइंट कमिश्नर रविन्द्र यादव के अनुसार इस गिरोह के लोग नजफगढ़ इलाके में एक बड़े भूखंड पर कब्ज़ा करना चाहते थे यह संदीप मेन्टल गिरोह के लिए काम करते थे। इस भूखंड को कब्जाने की नियत से आरोपियों ने दो बार अंधाधुंध फायरिंग की थी और धमकी दी थी। फायरिंग के दौरान दोनों बदमाशों ने नकाब पहना हुआ था लेकिन सीसीटीवी कैमरे की मदद से इनकी पहचान कर गिरफ्तार कर लिया दोनों की पहचान बिजेंद्र उर्फ़ विजय (27) और पवन मान उर्फ़ पौना (24) के रूप में हुई है। इनके पास से एक चोरी की बाइक, देशी पिस्तौल और चार जिन्दा कारतूस बरामद किये गए है। 
दिल्ली से रविन्द्र कुमार की रिपोर्ट

Copyright @ 2019.