राष्ट्रीय (25/12/2014) 
जम्मु कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों का बीजेपी के इतिहास में सबसे अच्छा प्रदर्शन-सीएम हरियाणा
हरियाणा ,कैथल, सीएम मनोहर लाल ने जम्मु कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों को भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में सबसे अच्छा प्रदर्शन बताया। उन्होंने राज्य विधानसभा चुनाव में लोगों द्वारा पार्टी में विश्वास व्यक्त करने के लिए जनता का आभार व्यक्त किया।
 मुख्यमंत्री आज कैथल स्थित आरकेएसडी कालेज में लोगों की शिकायतें सुनने के पश्चात प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने रोबर्ट वाड्रा भूमि सौदों में जांच के बारे में पूछे गए प्रश्न के संर्दभ में कहा कि यह एक कानूनी प्रक्रिया है तथा कानून अपना काम करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी का मुख्य एजेंडा प्रदेश का संपूर्ण विकास है।
और प्रदेश सरकार इसे पूर्ण करने के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने प्रदेश में यूरिया खाद की कमी के बारे में पूछे गए प्रश्न के जवाब में कहा कि प्रदेश में यूरिया खाद की कोई कमी नही है। उन्होंने कैबिनेट मंत्रियों में आपसी मतभेदों के बारे में प्रेस संवाददाताओं द्वारा पूछे गए प्रश्न के संर्दभ में कहा कि उनकी कैबिनेट मंत्रियों में ऐसे कोई मतभेद नही है। उन्होंने पूर्व प्रदेश सरकार द्वारा व्यक्ति विशेष की पहचान बनाने के लिए विज्ञापनों पर खर्च किए गए करोड़ों रुपए की जांच करवाने के संदर्भ में उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार ऐसी किसी भी गतिविधियों में विश्वास नहीं करती।
इस अवसर पर लोकसभा सांसद राजकुमार सैनी, पूंडरी विधायक दिनेश कौशिक, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सुल्तान सिंह जडौला, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजकुमार भारद्वाज, भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल तंवर, रणधीर गोलन, राव सुरेंद्र, धर्मपाल शर्मा, राजेंद्र स्लेटी, रवि भूषण गर्ग, अशोक गोयल, पुलिस अधीक्षक कृष्ण मुरारी, उपायुक्त के.एम.पांडुरंग, अतिरिक्त उपायुक्त जितेंद्र कुमार, एसडीएम आरके सिंह, बीर सिंह कालीरमण व अश्वनी मैंगी, नगराधीश रीगन कुमार, डीएसपी टेकन राज शर्मा, आशीष चौधरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी तथा पार्टी के पदाधिकारी मौजूद
Copyright @ 2019.