राष्ट्रीय (24/12/2014) 
सर्दी ने ली युवक की जान
- शराब पीने का अादी था
- नशे में पूरी रात खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा

नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के नरेला इलाके में सर्दी एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुई। बुधवार सुबह युवक का शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस का कहना है कि शव के शरीर में कोई भी चोट के निशान नहीं हैं। बताया जाता है कि मृतक नशे का आदी था, मंगलवार रात वह नशे की हालत में पड़ा रहा, ज्यादा ठंड होने की वजह से उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बाकनेर गांव में इंद्रजीत अपने परिवार के साथ रहता था। परिवार में उसकी पत्नी बच्चे और मां-बाप हैं। इंद्रजीत नशे का आदी था। मंगलवार रात आठ बजे वह घर से खेतों में पानी भरने की बात कहकर निकला था। बताया जाता है कि रात को काम करते हुए वह शराब पीने में लग गया, और  ज्यादा नशे में होने की वजह से स्पोर्ट्स स्टेडियम की चारदीवारी के पास ही पूरी रात पड़ा रहा। सुबह करीब 9.10 बजे लोगों उसे मृत अवस्था में देखकर पुलिस को फोन पर घटना की जानकारी दी।
Copyright @ 2019.