राष्ट्रीय (24/12/2014) 
पूर्व विधायक की कार गड्ढे में जा गिरी
- कोई हताहत नही हुआ
- काफी मसक्कत के बाद निकली गयी कार

नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के रोहिणी के आप पार्टी के पूर्व  विधायक राजेश गर्ग की कार बुधवार को एक गहरे गड़े में जा गिरी। कार को बहुत बहुत मसक्कत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और पुलिस ने बाहर निकला। यह गनीमत रही कि उस समय कार में कोई भी सवार नही था और कार इस गड्ढे के पास खड़ी थी।  बुधवार सुबह करीब 11 बजे राजेश गर्ग रोहिणी के सेक्टर-8 की कलस्टर बस्ती में एक चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए गए हुए थे। इस बीच उन्होंने अपनी अंबेस्डर कार एक गड्डे के किनारे खड़ी की थी। बताया जाता है कि उन्होंने कार को ढलान के पास खड़ी की थी और हैंड ब्रेक भी नहीं लगाए थे। थोड़ी देर बाद कार एकाएक गढ्डे में जा गिरी। हालांकि हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
घटना के बाद विधायक राजेश गर्ग ने बताया कि रोहिणी के सेक्टर आठ में कई ऐसे गढ्डे हैं जिसकी जानकारी सरकारी अधिकारियों को हैं बवजूद इसके इसे भरवाने के लिए कोई कदम अभी तक नहीं उठाए गए हैं। इनसे कभी भी कोई भी बड़ी घटना घट सकती है। यह शुक्र था कि हादसे एक समय कोई कार में बैठा नही था वरना कोई भी अनहोनी हो सकती थी।
Copyright @ 2019.