राष्ट्रीय (24/12/2014) 
सड़क पर बनेगा क्रिसमस डे
नई दिल्ली। सबेस्टियन चर्च से जुड़े ईसाई समुदाय के लोग चर्च के सामने सड़क पर क्रिसमस-डे बनायेगे। इसकी तैयारी में यह लोग जुट गए है चर्च के सामने टेंट लगाया गया है और सजावट की जा रही है। इस चर्च में क्रिसमस-डे मनाने हजारों लोग पहुंचते है। बीते1दिसमबर की सुबह अचानक इस ताहिरपुर गांव के पास स्थित सेंट सेबेस्टियन चर्च में आग लग गयी थी जिसमे लाखों रूपये का सामान जलकर राख हो गया था। जैसे ही खबर चर्च से जुड़े लोगों तक पहुंची तो देखते-देखते हजारों लोग मौके पर पहुंच गए थे, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सैकड़ों पुलिसकर्मी मौके पर तैनात किये गए थे। चर्च को दोबारा पहले जैसा बनवाने और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए करीब 3500 ईसाईयों ने पुलिस हेड क्वाटर के बाहर प्रदर्शन किया था और रोड जाम किया था। उस समय सभी लोगों को यह चिंता थी कि उनका सबसे बड़ा पर्व क्रिसमस-डे  आने वाला है वह इस पर्व के मौके पर कहा प्रार्थना करेंगे और पर्व मनायेगे। लेकिन बुधवार को समुदाय के लोग चर्च की सजावट और तैयारियों में मशगूल  दिखे। चर्च से जुड़े वीवन दास ने बताया कि इस बार क्रिसमस-डे के मौके पर पहले से ज्यादा लोग जुटेंगे। पहले हम लोग 10 दिन पहले क्रिसमस-डे की तैयारी शुरू करते थे,लेकिन इस बार केवल दो दिन की तैयारी के बाद हम धूमधाम से इस पर्व को मनायेगे।  
Copyright @ 2019.