राष्ट्रीय (23/12/2014) 
सिपाही की हत्या का मुख्य आरोपी असम से पकड़ा
नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के विजय विहार इलाके में 12 अक्टूबर की रात सिपाही की गोली मारकर हुई हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अनिल टूंडा (25) के रूप में की गई है। ऑपरेशन सेल के एएसआई अनिल चिकारा की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को असम से गिरफ्तार किया है। उक्त हत्याकांड में पुलिस ने तीन युवकों को इससे पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, इसके अलावा पुलिस ने एक नाबालिग को भी पकड़ा था। फिलहाल पुलिस वारदात को लेकर गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 अक्टूबर  की रात विजय विहार थाने में तैनात सिपाही जगबीर और नरेन्द्र बाइक पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच रात लगभग डेढ़ बजे उन्होंने थाने से कुछ दूरी पर एक ऑटो को संदिग्ध हालत में देखा। उन्होंने ऑटो में मौजूद चालक सहित पांच लोगों को रोक लिया। इसके बाद दोनों कांस्टेबल ने शक के आधार पर ऑटो सहित उन्हें थाना ले जाने की बात कही, इस दौरान उनके बीच हुई। झड़प में बदमाशों ने जगबीर की गोली मारकर हत्या कर दी थी जबकि गोली लगने से नरेन्द्र घायल हो गया था।
Copyright @ 2019.