राष्ट्रीय (23/12/2014) 
सांसद महेश गिरी ने किया शिलान्यास सभा समारोह का आयोजन

मयूर विहार फेस-1, मैट्रो स्टेशन, रेड लाइट, यू.पी.लिंक रोड में सांसद महेश गिरी की अध्यक्षता में शिलान्यास सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उपराज्यपाल नजीब जंग के साथ मुख्य अतिथि के रुप में गृह मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद थे। इस सभा में अध्यक्ष महेश गिरी ने पूर्वी दिल्ली को अपूर्व दिल्ली बनाने की बात कही। इस सभा में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इस निर्माण कार्य को पूरा करके जून 2017 तक जनता को सौंपने का आदेश दिया। इस निर्माण कार्य में सराय काले खां से मयूर विहार फेस-3 तक जोड़ा जायेगा।
 रंजीता कुमारी के साथ कुमार सुशील की रिपोर्ट

Copyright @ 2019.