राष्ट्रीय (23/12/2014) 
"देश के बाद अब दिल्ली में भी बनाएंगे भाजपा सरकार"
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हमीरपुर से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भाजपा सदस्य्ता अभियान की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता युवा मोर्चा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नकुल भारद्वाज ने रेल यात्रियों के बीच सदस्य्ता अभियान चलाया। ठाकुर ने बताया की देशभर के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने आज लगभग 90 लाख से अधिक रेल यात्रियों के बीच भारतीय जनता पार्टी का सदस्य्ता अभियान चलाया। प्रदेश युवा मोर्चा महामंत्री इम्प्रीत बक्शी, राष्ट्रीय मीडिया संयोजक शिवम छाबड़ा ने कार्यक्रम में जनता के बीच मोदी जी की। 

 ठाकुर ने बताया कि बीजेपी लोकतांत्रित तरीके से चलने वाला संगठन है। देश की जनता धर्म, जात, पात आदि से ऊपर उठकर मोदी के साथ जुड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि देश का राजनीतिक चरित्र बदल रहा है और देश मोदी के प्रधानमन्त्री बनने के बाद राजनेताओं से उम्मीद रखने लगा है। वहीं शासन में होने के कारण बीजेपी की जिम्मेदारी भी बढ़ी हैं। बीजेपी चाहती है कि समाज के प्रत्येक वर्ग को यह महसूस होना चाहिए कि उनका फूल इस गुलदस्ते (बीजेपी) में शामिल है। पार्टी के इस व्यापक सदस्यता अभियान का मुख्य उद्देश्य समूचे देश में लोगों को अपने साथ जोड़कर अपना जनाधार और मजबूत बनाना है। 

ठाकुर ने बताया की भारतीय जनता पार्टी देशभर में 10 करोड़ लोगों की सदस्य्ता करवानी है जिसमें 2 करोड़ लोगों को युवा मोर्चा सदस्य्ता करवाएगा। इस लक्ष्य की पूर्ती हेतु भारतीय जनता युवा मोर्चा बसों में, रेल में, विश्विद्यालयों में, कॉलेजों में, सिनेमा हॉलों के बहार, मॉलों में, बाज़ारों में, खेल स्टेडियमों के बहार आदि सभी स्थानों पर विभिन्न चरणों में सदस्य्ता अभियान चलाएगी। इससे पहले युवा मार्चा ने प्रगति मैदान में लगे ट्रेड फेयर में भी सदस्यता अभियान चलाया था। इसे विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भी चलाने की तैयारी है। 

ठाकुर ने बताया कि दिल्ली तथा देश में युवा वोटरों की संख्या सबसे अधिक है। इसलिए हमारी कोशिश है कि अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ जाए। ताकि दिल्ली विधानसभा में सत्ता की कुर्सी की राह आसान हो सके। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली के कुल मतदाताओं में करीब 3 प्रतिशत मतदाता 18-19 वर्ष के बीच के हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में एक लाख  से अधिक वोटर थे, जिनका नाम पहली बार वोटर लिस्ट में जुड़ा था। वहीं, 35 वर्ष के नीचे के करीब ऐसे में भाजपा यदि युवाओं को पार्टी से जोडऩे तथा पार्टी के लिए वोट दिलाने में सफल हो जाती है तो चुनौती काफी आसान हो जाएगी।     

 

Copyright @ 2019.