राष्ट्रीय (22/12/2014) 
ओजस्वी पार्टी का दिल्ली जनता पार्टी के साथ भी गठबन्धन
नई दिल्ली,दिल्ली जनता पार्टी नामक दिल्ली के एक मात्र क्षेत्रिय दल ने भी ओजस्वी पार्टी के साथ मिलकर दिल्ली विधान सभा का  चुनाव लडने का निर्णय लिया है।ओजस्वी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष स्वामी ओम जी, राजनीतिक सलाहाकार श्री मुकेश जैन और दिल्ली जनता पार्टी के अध्यक्ष श्री संजय जोशी,महासचिव श्री रतन लाल गर्ग और कोषाध्यक्ष श्री विजय गर्ग के बीच हिन्दू महासभा भवन में हुई बैठक में यह निर्णय संयुक्त रूप से लिया गया। उक्त फैसले को गठबन्धन और हिन्दू महासभा के अध्यक्ष श्री चन्द्र प्रकाश कौशिक जी ने भी अपनी सहमति देकर दिल्ली जनता पार्टी को गठबन्धन में शामिल कर लिया है।
इस अवसर पर ओजस्वी पार्टी के राजनीतिक सलाहाकार श्री मुकेश जैन ने बताया कि अभी इस गठबन्धन मे दिल्ली के कई अन्य हिन्दुत्व वादी राजनीतिक दलों को भी शामिल किया जा रहा है।
उल्लेखनीय कि दिल्ली जनता पार्टी उक्त गठबन्धन में शामिल होने वाला पांचवा राजनीतिक दल है।इससे पहले हिन्दुस्थान निर्माण दल और भारतीय जन क्रान्ति दल के साथ भी हिन्दू महासभा और ओजस्वी पार्टी की मिलकर चुनाव लडने सहमति हो ही चुकी है। आसा राम बापू के सुपुत्र श्री नारायण साई जी की ओजस्वी पार्टी हिन्दू सन्तों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ चुनाव मैदान में उतर रही है।
Copyright @ 2019.