राष्ट्रीय (22/12/2014) 
नरेला में पुलिस पर पथराव,कई पुलिसकर्मी घायल
- पथराव में पुलिस की चार गाड़िया टूटी 
- पुलिस के रवैये से आया था स्थानीय लोगों में गुस्सा


नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के नरेला इलाके में उस समय पथराव में पुलिसकर्मी घायल हो गए जब एक सुचना पर नरेला के सेक्टर-10 में गए थे। पुलिस एक सुचना पर यहा पहुंची थे मौके पर पुलिस को तीन लड़कियां और चार लड़के संग्दिध हालत में मिले थे। जब स्थानीय लोगों को लगा कि पुलिस इन लड़के और लड़कियों को बिना कार्यवाही छोड़कर जा रही है तो स्थानीय लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, घायल पुलिसकर्मियों को सत्यवादी राजा हरिश्चंद अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया, और पथराव करने के जुर्म में छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार रविवार देर रात पुलिस को नरेला के सेक्टर-10,  राजा सत्यवादी हरिश्चंद के सामने की झुग्गियों में झगड़ा होने की सुचना मिली थी जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उस समय वह स्थानीय लोग भी मौजूद थे। अचानक स्थानीय लोगों ने जमकर पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस पथराव में पुलिस की चार गाड़ियां टूटी और नरेला एसएचओ सहित 10 पुलिसकर्मी घायल हुए है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच चल रही है, जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पायेगी। सतयवादी राजा हरिश्चंद अस्पताल के सीएमओ डॉ मुकेश ने बताया अस्पताल में 10 घायल पुलिसकर्मी पहुंचे थे जिनमे से कुछ के एक्स-रे भी करवाये गए है। स्थानीय निवसियों के अनुसार रात में पुलिस को एक मकान में वेश्यावृति का धंधा होने की सुचना दी गयी थी, पुलिस को मौके से तीन लड़कियां और चार लड़के मिले थे। जब पुलिस उनपर बिना कोई कार्यवाही किए जाने लगे तो लोगों का गुस्सा फुट पड़ा।  
Copyright @ 2019.