राष्ट्रीय (19/12/2014) 
नाले में बहता मिला शव

नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के निहाल विहार इलाके में एक युवक का शव नाले में बहता हुआ मिला। घटना की जानकारी किसी ने पुलिस को फोन पर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे किसी ने फोन पर बताया कि सुन्दर विहार, नया विकास पुल के पास से बहने वाला नाले में एक शव दिखाई दिया है। पुलिस के अनुसार शव किसी 25 वर्षीय युवक का है। शव करीब तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार अभी शव की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल नजदीकी अस्पताल के मोर्चरी में शव सुरक्षित रखवा दी गई है। युवक की हत्या हुई है की नहीं इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Copyright @ 2019.