राष्ट्रीय (19/12/2014) 
सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत

- सीधे हाथ पर महेश लिखा हुआ है 

- अभी पहचान नही हो पायी है 

- शव अस्पताल मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है  

 नई दिल्ली। उस्मानपुर इलाके में एक वाहन दुर्घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गयी। अभी तक मृतक की पहचान नही हो पाई है और टक्कर मारने वाले वाहन का भी पता नही चला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।  जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 6.30 बजे सुचना मिली थी कि खजुरी रोड पर एक व्यक्ति का एक्सीडेंट हो गया है, जब पुलिस मौके पर पहुंची तो करीब 55 वर्षीय व्यक्ति घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा हुआ था जिसे गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक के पास से कोई ऐसी वस्तु या जानकारी नही मिल पायी है जिससे मृतक की पहचान की जा सकी। 

Copyright @ 2019.