राष्ट्रीय (19/12/2014) 
जिलाधिकारी द्वारा भू-आवंटन पट्टों का वितरण |
जनपद की जिलाधिकारी श्रीमती बी0 चन्द्रकला द्वारा आज जनपद की तहसील डिबाई व षिकारपुर में गरीब विधवाओं व भूमिहीनों को भू-आवंटन पट्टों का वितरण किया गया।  तहसील डिबाई में ग्राम भीमपुर निवासी श्रीमती पुश्पा देवी पत्नी स्व0 अषोक कुमार, श्रीमती सुनीता देवी पत्नी स्व0 रमेष, श्रीमती अंगूरी देवी पत्नी स्व0 धर्मेन्द्र कुमार, श्रीमती भगवान देवी पत्नी स्व0 दुर्गी सिंह तथा तहसील षिकारपुर के ग्राम रमपुरा माजरा सरावा निवासी श्रीमती मंजू देवी पत्नी श्री ऋशि कुमार को उनके द्वारा आज स्वयं अपने हाथों से भू-आवंटन पट्टे सौंपे गये।

ज्ञातव्य है कि उक्त प्रकरणों में महिला प्रार्थियाओं द्वारा जनता-दर्षन के दौरान जिलाधिकारी से मिलकर षिकायत की गयी थी, कि वह गरीब विधवाऐं है तथा भू-आवंटन के लिए सर्वथा पात्र हैं, परन्तु उनको पट्टे नहीं किये जा रहे हैं।  जिलाधिकारी ने उक्त षिकायतों का स्वयं संज्ञान लेते हुए संबंधित उप जिलाधिकारियों को प्रकरणों में नियमानुसार कार्यवाही कराने हेतु निर्देषित किया। जिलाधिकारी की प्रभावी पैरवी पर उक्त पात्र महिलाओं को अंततः आज पट्टे मिल ही गये।  जिलाधिकारी द्वारा आज उक्त महिलाओं को स्वयं पट्टे हस्तगत करके उनकी षिकायत का निराकरण कराया गया।

बुलंदशहर से अनिल कुमार सिंह की रिपोर्ट|
Copyright @ 2019.