राष्ट्रीय (18/12/2014) 
निगम के अंशकालिक स्वच्छकर्मी को अब मिलेगा दैनिक वेतन

नई दिल्ली18 दिसंबर2014 : आज दिल्ली नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अंशकालिक कर्मचारियों ने मेयर श्रीमती मिनाक्षी के साथ मिलकर उनकी नौकरी को स्थायी करने में अथक प्रयास के लिए सांसद डॉ. उदित राज के आवास पर उनका धन्यवाद् किया. उस 25-30 वर्षों से दिल्ली नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग में 1600 रूपए वेतन पर कार्यरत अंशकालिक स्वच्छकर्मी की मांगों को लेकर मजदूर सर्व कल्याण मोर्चा (रजि.) के दिल्ली प्रदेश प्रमुख वीर अशोक अंजाना (मोर्चा के मुख्य संरक्षक) सैकड़ों मजदूरों के साथ सांसद, लोकसभा डा. उदित राज से  मिले. डॉ. उदित राज जी ने इस पर गहरी अफसोस जाहिर करते हुए कर्मियों के प्रति निगम के उदासीन रवैये को लेकर कड़ी आलोचना की और सहानुभूति जताते हुए तीनों महापौर एवं निगम आयुक्तों को पत्र लिखकर आग्रह किया कि कर्मचारियों की जायज मांग पर ध्यान देकर जल्द से जल्द समस्या का निपटारा करें. मोर्चा के आग्रह पर सांसद उदित राज ने संबंधित विभाग को कई बार पत्र लिखा, जिसके उपरांत निगम स्थाई समिति के अध्यक्ष श्री मोहन भारद्वाज ने तत्काल निगम के उच्च अधिकारियों की बैठक 8-12-2014 को अपनी अध्यक्षता में सिविक सेंटर मुख्यालय पर बुलाई और विचार-विमर्श करके मोर्चा व अधिकारियों के साथ निर्णय लिया कि सबसे पहले इन सभी 329 कर्मियों को 1-1-2015 से दैनिक वेतन बनाया जाए जिसकी प्रस्तावना भी दिसम्बर माह में ही पास करने का आदेश दिया.

Copyright @ 2019.