राष्ट्रीय (17/12/2014) 
भाजपा परिवार में महान कार्यकर्ता सुनील वैद्य की पहचान सदैव अग्रणीय रहेगी-सतीश उपाध्याय
नई दिल्ली, 17 दिसम्बर। भाजपा के पूर्व विधायक श्री सुनील कुमार वैद्य का आज एक अल्प बीमारी के बाद निधन हो गया। बाल्मीकि समाज के श्री श्री सुनील कुमार वैद्य छोटी उम्र से संघ परिवार और भाजपा से जुड़े और त्रिलोकपुरी मंडल एवं मयूर विहार जिला अध्यक्ष के पदों पर कार्य करते हुये पार्टी को पूर्वी दिल्ली में आगे बढ़ाया। उनका अंतिम संस्कार आज सायं गाजीपुर शमशान घाट पर किया गया। केन्द्रीय मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन, जिला अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा, डॉ. कंवर सैन, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री तेजपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में पूर्वी दिल्ली के पार्टी कार्यकर्ता, क्षेत्रीय नागरिक, बाल्मीकि समाज के सदस्य और उनके परिजन अंतिम संस्कार में सम्मिलित हुये।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय एवं महामंत्री संगठन श्री विजय शर्मा ने कहा है कि श्री वैद्य का निधन भाजपा एवं संघ परिवार के लिए एक अपूर्णिय क्षति है। त्रिलोकपुरी से 2008 से 2013 तक अपने विधायक काल में उन्होंने पार्टी और क्षेत्र दोनों में अपना सम्मान अर्जित किया। निःसंदेह 2013 में वह चुनाव हारे मगर उसके बाद से ही वह संगठन को मजबूत करने के लिए रातदिन कार्य कर रहे थे और यह भाग्य की विडम्बना है कि 8 दिसम्बर को पार्टी की रैली को सम्बोधित करते करते उनकी तबियत बिगड़ी और उनका असमयिक निधन आज हुआ। भाजपा परिवार में इस महान कार्यकर्ता की पहचान सदैव अग्रणीय रहेगी।

Copyright @ 2019.