राष्ट्रीय (16/12/2014) 
स्विफ्ट डिजायर गाडी मे अवैध शराब ले जाते 03 गिरफ्तार |

        विगत दिनों जनपद में आपराधिक घटनाओ पर अकंुश लगाने के लिए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा श्रीमान सहायक पुलिस अधीक्षक नगर के नेत्रत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस को चैकिंग के सम्बन्ध मे आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे। आज दिनांक 16.12.2014 को स्थानीय पुलिस मामन चुंगी चैक पोस्ट के पास चैकिंग कर रही थी। चैकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बाई पास रोड पर शिकारपुर तिराहे की तरफ से एक स्विफ्ट डिजायर सफेद रंग की गाडी आ रही है, जिसमे अवैध शराब भरी है। स्थानीय पुलिस द्वारा उक्त सूचना को तत्काल गम्भीरता से लेते हुए काली नदी के पुल पर नाके-बन्दी कर सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार नं0 डी0एल0-7सीआर-4182 को रूकवाकर चैक किया तो गाडी से 20 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद हुई तथा गाडी से तीनो अभियुक्तो को गिरफतार करने मे सफलता प्राप्त की है। 
गिरफतार अभियुक्तगणः-
1-    आशुतोष चैहान निवासी ग्राम मोवईया थाना चकेरी जनपद कानपुर नगर।
2-    श्याम सिंह पुत्र रज्जन सिंह निवासी उपरोक्त।
3-    गौरव सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी 69 शंकर नगर बिगापुर जनपद उन्नाव।
बरामदगी-
1.    एक स्विफ्ट डिजायर कार नं0 डी0एल0-7सीआर-4182।
2.    20 पेटी अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का।


बुलंदशहर से अनिल कुमार सिंह की रिपोर्ट|
Copyright @ 2019.