राष्ट्रीय (16/12/2014) 
हथियार व् e रिक्शा सहित हत्यारा गिरफ्तार
   दिनंाक 05.12.2014 को श्री बिट्टू पुत्र कालीचरण नि0 पठानो वाला बाग के पास नया गांव थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर ने थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी कि दिनांक 30.11.2014 को धमैडा रोड से उसके पुत्र राजू उम्र-15 वर्ष को अपने ई-रिक्शा सहित गुम हो जाने व कोई अनहोनी की आशंका प्रकट करते हुए थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0-910/2014 धारा 363 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया था। दिनांक 10.12.2014 को राजू उपरोक्त का शव 10 दिन बाद थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम उठावली के जंगल से ईख के खेत से बरामद हुआ।

2-        उपरोक्त घटना के हर बिन्दु पर मंथन कर घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना कोतवाली नगर पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे। जिस पर स्थानीय पुलिस द्वारा विवेचना/कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण 1-कबूल खां पुत्र महमूद खां निवासी ग्राम जैहरा थाना अगौता जनपद बुलन्दशहर, 2-इस्तकार पुत्र तोला निवासी नयी आबादी धमैडा अड्डा थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर के नाम प्रकाश मे आये। स्थानीय पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक-16.12.2014 को स्याना अड्डा तिराहे से उपरोक्त अभियुक्त कबूल खां को गिरफतार करने मे सफलता प्राप्त की है। गिरफतार अभियुक्त का साथी इस्तकार फरार हो गया है। जिसकी गिरफतारी के प्रयास किये जा रहे है।
गिरफ्तार अभियुक्त:-
1-    कबूल खां पुत्र महमूद खां निवासी ग्राम जैहरा थाना अगौता जनपद बुलन्दशहर ।
फरार अभियुक्तः-
1-    इस्तकार पुत्र तोला
 नि0 नयी आबादी धमैडा अड्डा थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर।
बरामदगी-
1.    घटना में प्रयुक्त 01 दरांती।
2.    अभियुक्त का रक्त रंजित लोवर।
3.    लूटा गया ई-रिकशा।

3-          उक्त घटना केे सम्बन्ध में उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि मैने व मेरे जीजा इस्तकार ने मिलकर योजना बनायी थी कि हम कम उम्र के लडके व वृद्ध रिक्शा चालको को लूटकर/हत्या कर उनके रिक्शे लूटकर अपने कार्य को बढायेगें तथा शीघ्र ही धनवान हो जायेगें। थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत अभियोग में धारा 302/394/411 भादवि की वृद्धि की गयी है। उपरोक्त अभियुक्त को गिरफतार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

बुलंदशहर से अनिल कुमार सिंह की रिपोर्ट|
Copyright @ 2019.