राष्ट्रीय (16/12/2014) 
निर्भया कांड की बरसी पर महिला सुरक्षा का संकल्प लिया
नई दिल्ली। मालवीय नगर विधानसभा के अंतर्गत वार्ड नं-163 सफदरगंज एन्कलेव से पार्षद व साउथ जोन के चैयरमेन श्री शैलेंद्र सिंह ने निर्भया कांड की बरसी पर हौजखास गांव स्थित मंदिर में उसकी आत्मा की शांति के लिए यज्ञ करवाया। श्री सिंह ने कहा कि भारत की राजधानी दिल्ली में संवेदनशून्यता बढती जा रही है, आम नागरिक महिलाओ से छेडछाड होता देख भी चुप रहता है, जबकि भारतीय नारी की रक्षा के लिए यदि प्रत्येक व्यक्ति सजग हो जाए तो ऐसे घृणित कार्यो को अंजाम देने वाले हैवानो का भी अंत हो जाएगा। उन्होने आज के इस दिन पर मंदिर में हो रहे यज्ञ में उपस्थित सैकडो की तादाद में आए युवको को महिला सुरक्षा का संकल्प दिलाया। श्री सिंह ने निर्भया जैसी पुण्य आत्मा की याद में भंडारे का भी आयोजन किया।

 

Copyright @ 2019.