राष्ट्रीय (14/12/2014) 
बाप-बेटे के हत्यारे हुए गिरफ्तार
- बाइक पार्क करने पर हुआ था झगड़ा 
- झगडे का बदला लेने के लिए किया था हमला 

नई दिल्ली। कालकाजी इलाके में बाप-बेटे की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने छह युवकों को गिरफ्तार किया है। इस हत्याकांड को कहासुनी और मारपीट का बदला लेने के लिए अंजाम दिया गया था। फ़िलहाल पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रहीं है। आरोपियों की पहचान दीपक(20),निखिल (19),राजकुमार (21), राजेश राय (20), दिनेश सोनी (20) और रवि (19) के रूप में हुई है। हादसा नेहरू प्लेस की मानसरोवर बिल्डिंग का था। वहा पर मृतक शकील की कबाड़ी की दुकान थी जिस पर वह अपने बेटे फैजान के साथ बैठता था। बीती 8 तारीख को दो युवक उनकी दुकान के बाहर अपनी बाइक खड़ी कर रहें थे जिस बात पर युवकों और शकील, फैजान के बीच हाथापाई हो गयी थी। देख लेने की धमकी देकर दोनों युवक वहां से चले गए थे शाम को दोनों युवक अपने और साथियों के साथ शकील की दुकान पर पहुंचे थे उन्होंने शकील और फैजान पर डंडो और चाकू से वार करके घायल कर दिया था और मौके से फरार हो गए थे। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया था।  
Copyright @ 2019.