राष्ट्रीय (14/12/2014) 
चर्च से लौटते बच्चे को बस ने कुचला
-  मौके से फरार हो गया था ड्राइवर
- बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है  

नई दिल्ली। दक्षिणी-पश्चिमी दिल्ली के दिल्ली कैंट इलाके में एक बच्चा उस समय बस की चपेट में आ गया जब वह रविवार दोपहर करीब तीन बजे सड़क बने बस स्टॉप पर अपनी मां के साथ बस आने का इंजतार कर रहा था तभी अचानक एक डीटीसी बस ने उसे टक्कर मार दी, टक्कर लगने के बाद जब लोगों का गुस्सा फूटा तो ड्राइवर में मौके से फरार होने में ही भलाई समझी और बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हालांकि शाम उसने पुलिस स्टेशन में आकर खुद को आत्मसमर्पण कर दिया।  लोगों की मदद से बच्चे को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सागरपुर निवासी डेनियल थोमस की पत्नी सरिता अपने बेटे लक्की (8) के साथ दिल्ली कैंट स्थित सैंड मार्टिनचर्च में प्रार्थना के लिए आए हुए थे। दोपहर करीब तीन बजे वह अपने बेटे के साथ वापस घर जाने के लिए बस स्टॉप पर खड़ी थीं। इसी बीच पीछे से डीटीसी की बाहरी मुद्रिका की बस ने लक्की को टक्कर मार दिया। घटना में बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ड्राइवर फरार हो गया था। बाद में उसने शाम को उक्त पुलिस स्टेशन में आकर आत्मसमर्पण कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
Copyright @ 2019.