राष्ट्रीय (14/12/2014) 
महिला से लुटे चार लाख रूपये
नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी इलाके के ज्योति नगर इलाके में एक महिला से घर में घुसकर चार लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक जमील अहमद (45) अपने परिवार के साथ अशोक नगर इलाके में रहते हैं। शनिवार सुबह पत्नी घर में अकेली थी। एक गाड़ी के खरीदने के लिए चार लाख रुपये नकद घर में रखे थे, जिसे वह गिन रही थी। इसी दौरान तीन-चार लड़के आए और महिला से जबरन पैसे छीनकर भाग गए। शिकायत के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। जमील ने बताया कि उसे अपने मकान के ऊपर एक कमरा डलवाना था। इस संबंध में उनका एक रिश्तेदार दस दिन पहले मिस्त्री और कारीगरों को लेकर आया था। उनका आरोप है कि इन्हीं लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है। 

Copyright @ 2019.