राष्ट्रीय (13/12/2014) 
सेन्ट्रो कार म अवैध शराब ले जाते 2 गिरफ्तार
  दिनांक 12.12.2014 को समय करीब 11.40 बजे थाना ककोड जनपद बुलन्दशहर पुलिस को गश्त व वाहन चैकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि 01 सैन्ट्रो गाडी नं0 डी0एल0-8सीजे-7873 में हरियाणा राज्य की शराब भरी है, को लेकर जेवर रोड से जनपद गौतमबुद्धनगर की ओर जाने वाले है। इस सूचना पर थाना ककोड पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए जेवर रोड दस्तूरा मोड पर चैकिंग करने लगी। दौराने चैकिंग जेवर रोड पर उक्त गाडी आती दिखाई दी। पुलिस द्वारा उक्त गाडी को रूकने का इशारा किया गया तो गाडी में बैठे 02 अभियुक्त गाडी को छोडकर भागने लगे। पुलिस द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करते हुए दोनो अभियुक्तो को उक्त गाडी मय 05 पेटी हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब सहित गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है।

गिरफ्तार अभियुक्तः-
1-    भीमसिंह पुत्र डालचन्द निवासी अट्टा गुजरान थाना दनकौर, जनपद गौतमबुद्धनगर।
2-    धीरेन्द्र पुत्र धर्मवीर निवासी उपरोक्त।
बरामदगी-
1.    01 सैन्ट्रो गाडी नं0 डी0एल0-8सीजे-7873।
2.    05 पेटी, अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का।    

        गिरफ्तार अभियुक्तो ने पूछताछ पर बताया कि हम पिछले काफी दिनो से हरियाणा राज्य से कम कीमत पर शराब की तस्करी कर जनपद बुलन्दशहर व अन्य जनपदो में सप्लाई करते है। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध मेें थाना ककोड जनपद बुलन्दशहर पर मु0अ0सं0-276/2014 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

बुलंदशहर से अनिल कुमार सिंह की रिपोर्ट 
9412429401
Copyright @ 2019.